भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर शिकारपुर एसडीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को अंग वस्त्रम व शाल भेंट कर किया सम्मान।
उ० प्र० सरकार के निर्देश के क्रम में आज भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर पूज्यनीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री जहान सिंह पुत्र स्व० दीवान सिंह के सम्मान में उनके पैतृक निवास ग्राम दरवेशपुरा में सम्मान समरोह मनाया गया तथा भारत सरकार की ओर से भेजे गए शॉल व अंग वस्त्रम को उन्हें भेंट किया गया.इस अवसर पर शिकारपुर एसडीएम वेदप्रिय आर्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जहान सिंह को सरकार की तरफ से अंगवस्त्रम व शॉल भेंट किया गया। हम आपको बता दें कि आज ही के दिन 9 अगस्त 1942 को जिले की सड़कों पर लोग अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उतर आए थे, जिसका दमन करने के लिए अंग्रेजी शासकों के द्वारा तब अत्याचार किया गया और तमाम लोगों को जेल भेजा गया था ।जहान सिंह ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी।
इस बारे में एसडीएम शिकारपुर वेदप्रिय आर्य ने सलाम इंडिया को बताया कि शासन की मंशा के मुताबिक महान स्वतन्त्रता सेनानियों के सम्मान में आज शिकारपुर में भी खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ।वेदप्रिय आर्य ने बताया कि वयोवृद्ध 100 वर्षीय स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी जहान सिंह जी देश की धरोहर हैं और शासन की मंशा के मुताबिक उनके महान योगदान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमें उन्होंने अपने विचार भी रखे और बताया कि किस हालात में तब देश में आजादी के लिए प्रयत्न देशभक्तों ने किये थे।
कार्यक्रम के दौरान की खास तस्वीरें
सलाम इंडिया ।