धर्म पुष्प विश्व जागृति मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने किया महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर ध्वजारोहण।

 



74 वें स्वतंत्रता दिवस पर देश में पहला राष्ट्र और समाज हित में निर्मित श्री द्वादशमहालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ जिस पर मेदिनी ज्योतिष के अनुसार राष्ट्र , विश्व और प्राणी मात्र के हित के लिए अनुष्ठान होते हैं,पर धर्मपुष्प विश्व जागृति मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री धर्मपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया और उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए आपसी तालमेल और अपने कर्त्तव्यों के सही निर्वहन की अति आवश्यकता है।


 


जातिवाद, भेदभाव और सम्प्रदायवाद से ऊपर उठकर ही विकास संभव है।इस अवसर पर पीठ के संस्थापक आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने बताया कि धर्म हमारे कर्म को व्यवस्थित करने में महती भूमिका का निर्वहन करता है।और सुंदर और व्यवस्थित कर्मों से सुंदर और समुन्नत राष्ट्र और समाज का निर्माण होता है।आजादी के इस राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्र के लिए श्री महालिंगेश्वर भगवान पर महाभिषेक किया गया और श्री द्वादशमहालिंगेश्वर पचासे का पाठ करके कोरोना महामारी से निजात और राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की गए।इस अवसर पर पंडित भोला जोशी,मोहित गौमत, बुध्दपाल,प्रवीण शर्मा आदि भक्त उपस्थित थे।



सलाम इंडिया